CTET result 2026: देशभर के लाखों युवाओं की नजर इन दिनों एक ही चीज पर टिकी है- CTET का रिजल्ट. जो उम्मीदवार शिक्षक बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए अब बड़ी खबर सामने आ रही है. लंबे इंतजार के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि CTET 2026 का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है.
8 फरवरी 2026 को हुई इस परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार लगातार अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी कारणों से 1 मार्च को दोबारा परीक्षा भी कराई गई थी. तभी से छात्र बार-बार आधिकारिक वेबसाइट चेक कर रहे हैं कि आखिर रिजल्ट कब आएगा.
आंसर की के बाद अब रिजल्ट की बारी
CTET की परीक्षा कराने वाली संस्था पहले ही 12 मार्च को पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की जारी कर चुकी है. इसके बाद उम्मीदवारों को 15 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. अब ये प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है. पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार, आंसर की पर आपत्तियां बंद होने के 10 से 12 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है, इसलिए इस बार भी रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद है.
CTET पास करने के फायदे
ये परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं. इसमें दो पेपर होते हैं. पेपर 1 उन कैंडिडेट्स के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वालों के लिए होता है. इस परीक्षा को पास करने के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड रहता है और सरकारी टीचिंग जॉब के लिए बेहद जरूरी माना जाता है.
ऐसे करें CTET रिजल्ट चेक
- रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आसानी से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले ctet.nic.in वेबसाइट खोलें.
- होमपेज पर CTET 2026 Result का लिंक दिखाई देगा.
- उस लिंक पर क्लिक करें.
- अब जरूरी डिटेल्स भरें.
- जिस पेपर के लिए परीक्षा दी है उसे चुनें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेव कर लें.
इसे भी पढ़ें:-अग्निवीरों के लिए खुलेंगे भर्ती के द्वार, विभिन्न राज्यों के CM को गृहमंत्री ने लिखा पत्र