MLA उमाशंकर सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक, CM योगी सहित कई नेताओं ने जताया दुख

Ballia: बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम निधन हो गया. वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में गहरा शोक व्याप्त है. उनके निधन पर सीएम योगी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है.

सीएम योगी ने लिखा, ‘प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’

अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा- अत्यंत दुखद

अखिलेश ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- ‘अत्यंत दुखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं. भावभीनी श्रद्धांजलि!’

मायावती ने जताया दुख

उमाशंकर के निधन पर बसपा प्रमुख मायावती ने शोक संवेदना जताते हुए लिखा, ‘बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की खबर अति-दुखद है.’

लगातार तीन बार बने विधायक

इसके बाद वह साल 2000 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने थे. उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए. 2012 में वे पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने. इसके बाद 2017 और 2022 में भाजपा की प्रचंड लहर के बावजूद उन्होंने अपनी सीट पर जीत दर्ज की. 2022 में जब बसपा का पूरे उत्तर प्रदेश में सूपड़ा साफ हो गया, तब केवल उमाशंकर सिंह ही अपनी रसड़ा सीट बचाने में कामयाब रहे और विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक बने.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी बढ़ोतरी, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *