एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ का करोड़ों में कलेक्शन, इंडिपेंडेंस डे पर होगी रिलीज

Awarapan 2: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ इस इंडिपेंडेंस डे पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसका बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बंटवारा 1947 से क्लैश होगा. वहीं ‘आवारापन 2’ का रिलीज से पहले इतना हाईप क्रिएट हो गया है कि इसे एडवास बुकिंग में धांसू रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक 13 अगस्त दोपहर तक ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में 1,05,053 टिकट बेच दिए हैं. इन टिकटों से करीब 3.34 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज हुआ है. इसमें ब्लॉक सीटों को शामिल किया जाए तो संभावित ग्रॉस करीब 5.53 करोड़ रुपये तक पहुंचता है. फिल्म के लिए 6,620 शो ट्रैक किए गए हैं.

साल 206 की की टॉप 5 एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्में

  • धुरंधर 2 – 53 करोड़
  • बॉर्डर 2 – 12.5 करोड़
  • धमाल 4 – 5.68 करोड़
  • कॉकटेल 2 – 5.57 करोड़
  • आवारापन 2 – 3.34 करोड़ (रिलीज में कुछ घंटे बाकी)

‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई ‘आवारापन’ की सीक्वल है. इस फिल्म से एक बार फिर इमरान हाशमी शिव पंडित के किरदार में कमबैक कर रहे हैं. फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम रोल में हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इसका बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बंटवारा 1947 से क्लैश होगा. 

इसे भी पढ़ें:-भारतीय क्रिकेटर की लगी इनकम टैक्स में नौकरी, श्रीलंका दौरे के बीच तनुष कोटियन को मिली खुशखबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *