सरकार ने एअर इंडिया को दी सख्त चेतावनी, कहा- यात्रियों की सुरक्षा की लें ज़िम्मेदारी

New Delhi: सरकार ने एअर इंडिया को संचालन और निगरानी में सुधार करने तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी लेने की कड़ी चेतावनी दी है। इसके साथ ही, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान नियामक डीजीसीए को ड्रग-टेस्टिंग नियमों में जल्द से जल्द बदलाव करने और अनिवार्य जांच से गुजरने वाले विमान कर्मचारियों का दायरा बढ़ाने का आदेश दिया है। सरकार ने एयरलाइन को चेतावनी दी है कि वह अपने ऑपरेशनल कामकाज की निगरानी को बेहतर करे और सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदारी ले।

टर्बुलेंस की वजह से क्या हुआ था
फुकेत से दिल्ली आ रही 145 यात्रियों वाली फ़्लाइट AI 2379 का सफ़र काफ़ी उतार-चढ़ाव भरा रहा था, क्योंकि ओडिशा के ऊपर उड़ान भरते समय विमान को कई चेतावनियां मिली थीं। जानकारी के अनुसार इन अलर्ट्स में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम, दरवाज़े और एलिवेटर शामिल थे, साथ ही ऑटोपायलट भी बंद हो गया। इसके बाद उड़ान के दौरान विमान की ऊंचाई 300 फ़ीट कम हो गई, जिससे 20 यात्री और चार केबिन क्रू सदस्य घायल हो गए। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब जून में एयर इंडिया के अहमदाबाद क्रैश की अंतिम रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है।  उस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी।

दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा, पिछले साल जून में हुए एयर इंडिया के अहमदाबाद क्रैश, जिसमें 260 लोगों की जान चली गई थी, उसकी अंतिम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, और अब एयर इंडिया के साथ ऐसी घटना हो गई। सरकार ने AI 2379 के साथ हुई घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। एविएशन सेक्रेटरी समीर सिन्हा ने एयर इंडिया के अधिकारियों से साफ़ तौर पर कहा है कि एयरलाइन को ज़िम्मेदारी लेनी होगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *