महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, मिलेगी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, आदेश जारी

Duty At The Mahakumbh: यूपी के प्रयागराज में जनवरी-फरवरी में आयोजित महाकुंभ 2025 को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। इस संबंध में भुगतान के लिए शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यह राशि महाकुंभ के दौरान ड्यूटी करने वाले पात्र पुलिसकर्मियों को दी जाएगी। दावा किया गया था कि 45 दिनों तक चले महाकुंभ में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया.

महाकुंभ 2025 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने, प्रमुख स्नान पर्वों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने और यातायात प्रबंधन के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

इसे भी पढ़ें:-सरकार ने एअर इंडिया को दी सख्त चेतावनी, कहा- यात्रियों की सुरक्षा की लें ज़िम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *