Ballistic missiles: डिफेंस सेक्टर में भारत लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी कड़ी में आज सुबह-सुबह एक बड़ी खबर तब सामने आई. जब भारत ने लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलों को बीच में ही रोककर नष्ट करने में सक्षम अपनी बहुस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (बीएमडी) प्रणाली यानी मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया। इस टेस्ट के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिसके पास दुश्मन की लंबी दूरी को मिसाइलों को हवा में ही रोककर मार गिराने की क्षमता है।
आमतौर पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें 5000 किमी से ज्यादा दूरी तक मार कर सकती हैं। ये मिसाइलें परमाणु हथियार भी ले जा सकती हैं। ये मिसाइल लांच होते ही सबसे पहले रॉकेट की तरह अंतरिक्ष की ओर जाती हैं और फिर ऊंचाई से धरती की ओर लौटकर तेज रफ्तार से अपने टारगेट को पलक झपकते ही निशाना बनाती हैं। इनकी स्पीड इतना तेज होती है कि दुश्मन का राडार और डिफेंस सिस्टम आसानी से पकड़ नहीं पाते।
इसे भी पढ़ें:-यूपी में विद्यार्थियों को सशक्त बनाने का प्रयास, छात्रवृत्ति योजना से जगी लाखों छात्रों में उम्मीद की किरण