टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान से भिड़ंत, जानें कब और कहां होगा मैच

IND vs PAK Live Streaming: महिला टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर दोनों टीमों की टक्कर होगी. महिला टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अभी तक 8 मुकाबले हुए हैं. इसमें भारत ने 6 जीत हासिल की है जबकि पाकिस्तान को दो ही जीत मिली है.

भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. इस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम फातिमा सना की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया इस मैच में पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी.

इसे भी पढ़ें:-सीएम हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा फैसला, 18 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए आधार कार्ड जारी करने पर रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *