Canva ने लान्च किया नया ऑफलाइन मोड, इमेज एडिट होगा और आसान

Canva update: अब आप लोगों के लिए नया Canva Offline फीचर लेकर आया है, इस फीचर को रोलआउट किया जा रहा है. इस नए फ़ीचर की मदद से यूजर्स को अब बिना इंटरनेट के भी डिजाइन बनाने और एडिट करने की सुविधा मिलेगी. कंपनी का कहना है कि ग्लोबल यूजर कम्युनिटी से सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट की जाने वाले फीचर्स में से एक को पूरा किया जा रहा है. इस नए फीचर के आने से यूजर्स को ट्रैवल करते समय, क्लास में जाते समय, आने-जाने के दौरान या ऐसी जगहों पर काम करने की सुविधा देता है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी मजबूत नहीं है. इस फीचर को स्टूडेंट्स, एंटरप्रेन्योर्स, एजुकेटर्स और प्रोफेशनल्स की जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है.

नए फीचर से मिलेंगे ये फायदे

ऑफलाइन मोड में भी यूजर प्रोजेक्ट सेव, एक्सेस और एडिट करने जैसे काम कर पाएंगे और इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, यह फीचर केवल 14 दिनों तक ऑफलाइन एडिटिंग की सुविधा देगा. इस बीच जैसे ही यूजर इंटरनेट से कनेक्ट होगा, Canva उसके प्रोजेक्ट को क्लाउड से सिंक कर देगा.

कैसे काम करेगा Canva Offline Mode?

इस फीचर को यूज करना बहुत आसान है. कंपनी ने इसे खासतौर पर मोबाइल यूजर्स के लिए डिजाइन किया है. इस फीचर के काम करने का तरीका देखें तो यूजर को ऑफलाइन होने से पहले Canva में जाकर डिजाइन ओपन करना होगा. इसके बाद “Make available offline” को सेलेक्ट करें. इसके बाद आप अपने किसी भी प्रोजेक्ट को ओपन और एडिट कर पाएंगे. इसकी मदद से पहाड़ों में कहीं दूर बैठे हों या हवाई जहाज में सफर कर रहे हों, यह फीचर आपको अपनी मर्जी की जगह काम करने का मौका देगा. Canva का कहना है कि ट्रैवलर, स्टूडेंट्स और रिमोट इलाकों से काम करने वाले लोगों के लिए यह फीचर गेम चेंजर साबित हो सकता है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *