Delhi: रिंग रोड पर बनेगा 55 km लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी मुक्ति

Delhi: दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राजधानी में यमुना नदी पर दो नए पुल बनाए जाएंगे. इसके साथ ही मौजूदा रिंग रोड के ऊपर एक एलिवेटेड रिंग रोड बनाने की प्लानिंग को भी मंजूरी मिल गई है. सरकार का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से लोगों का सफर आसान होगा और सड़कों पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है.

पहले चरण में बनेंगे 3 बड़े एलिवेटेड कॉरिडोर

लोक निर्माण विभाग (PWD) की योजना के अनुसार रिंग रोड पर कुल छह एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे. फिलहाल पहले चरण में आजादपुर से आश्रम चौक तक तीन एलिवेटेड कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे. इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है. अध्ययन में पाया गया कि इस हिस्से में निर्माण कार्य अपेक्षाकृत आसान रहेगा, इसलिए सरकार ने इसे प्राथमिकता देने का फैसला किया है.

यमुना पर बनेंगे दो नए पुल

इस परियोजना की एक खास बात यह है कि इसके तहत यमुना नदी पर दो नए पुल भी बनाए जाएंगे. पहला पुल चंदगीराम अखाड़े के पास बनाया जाएगा, जिससे एलिवेटेड कॉरिडोर यमुना के दूसरी ओर पहुंच सकेगा. दूसरा पुल लोहे वाले पुल के नजदीक बनेगा, जहां से कॉरिडोर दोबारा रिंग रोड से जुड़ेगा. इन नए पुलों से पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने के दाम स्थिर, चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट प्राइस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *