Ghazipur: बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पंकज जी महाराज ने कहा है कि जीवात्मा के निकल जाने के बाद यह शरीर मिट्टी का पुतला हो जायेगा। जिसे अपने ही लोग जला देंगे, जमीन में दफना देंगे या पानी में बहा देंगे। आपकी जाति, धर्म, मजहब आपका नाम खाक हो जायेगा। सब कुछ यहीं छूट जायेगा। वह सैदपुर के खानपुर इलाके के बहेरी डगरा में शाकाहार-सदाचार, मद्यनिशेध, चरित्र उत्थान, आत्म कल्याण व अच्छे समाज के निर्माण का लक्ष्य लेकर 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा के 58वें सत्संग संदेश को संबोधित कर रहे थे।
परमात्मा को पा लिया हो…

जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष पंकज जी महाराज ने कहा कि इसलिये सुरत शब्द (नाम योग) की साधना करने वाले किसी सन्त महात्मा, जिन्होंने परमात्मा को पा लिया हो, की खोज करके उनके बताये रास्ते पर साधन भजन करके अपनी जीवात्मा का कल्याण कर लीजिये। साधन भजन करने लगेंगे तो जीवात्मा शब्द की डोर पकड़ कर ब्रह्माण्डों का सफर करने लगेगी।
कर्म करने की पूरी दे दी आजादी

उन्होंने कहा कि परमात्मा ने यह मानव शरीर देते समय आपको कर्म करने की पूरी आजादी दे दी और कहा कि मालिक की भक्ति करके अपनी जीवात्मा का कल्याण कर लेना। समय पूरा होने पर मैं अपने सिपाहियों को भेजूंगा तो तुम मेरे मकान को खाली कर देना। उस समय जमीन जायदाद या जाति बिरादरी काम नहीं आयेगी। जीवात्मा के निकल जाने के बाद यह शरीर मिट्टी का पुतला हो जायेगा।
गुरु की महिमा अनंत व अपार

महाराज जी कहा कि गुरु की महिमा अनंत व अपार है, बिना गुरु के कोई भवसागर पार नहीं कर सकता। सद्गुरु सर्वसमर्थ होते हैं, वह जीवों की पल-पल रक्षा करते है। यह मनुष्य शरीर परमात्मा का बनाया हुआ सच्चा हरिमंदिर है, इसमें चौबीसों घण्टे आकाशवाणी, अनहदवाणी हो रही हैं। समिरन, ध्यान, भजन का रास्ता विस्तार से बताते हुये कहा कि जब करोगे तो दिखाई और सुनाई देने लगेगा। इसके लिये आपको शाकाहारी, सदाचारी बनना होगा और किसी प्रकार के नशे जिससे बुद्धि पागल हो जाये का सेवन नहीं करना है।
आप गुरु महाराज द्वारा जलाये गये चिराग हो

संत पंकज जी महाराज ने कहा कि आप गुरु महाराज द्वारा जलाये गये चिराग हो। जलते हुये चिराग से ही चिराग जलाया जा सकता है। एक गांव गोद लेकर गुरु महाराज का संदेश जन-जन तक पहुंचा दें। यह बहुत बड़ी आत्म कल्याणकारी सेवा होगी। उन्होंने आगामी 3 से 5 मार्च तक जयगुरुदेव आश्रम आगरा-दिल्ली हाईवे पर आयोजित होने वाले होली सत्संग मेले में आने के लिए सभी को आमंत्रित किया।
सत्संग में ये सभी लोग रहें शामिल
इस अवसर पर शिवनारायण चौहान, लालजी यादव, दुर्गेश यादव, डा. उमाशंकर यादव, संतोष यादव, रामकृत मौर्या, नन्दलाल बिन्द, सुबेदार मौर्या, हीरालाल विश्वकर्मा तथा सहयोगी संगत जौनपुर के अध्यक्ष ऋशिदेव श्रीवास्तव अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे।