Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

2 february 2026  ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 2 फरवरी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है.

इस दिन  आश्लेषा नक्षत्र सुबह 10:37 तक रहेगा इसके बाद मघा नक्षत्र हो जाएगा. आयुष्मान योग सुबह 7:20 तक रहेगा इसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

2 february 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है. आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक बने रहेंगे. किसी भी समस्या का समाधान आपके कार्य कौशल से ही मिलेगा. दूसरों पर अत्यधिक निर्भर रहने से बचें. आज अपनी पसंदीदा गतिविधियों को समय दें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा. दूसरों से आगे बढ़ने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी. बच्चों की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा. शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालें. आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें, अन्यथा कोई और लाभ उठा सकता है.

मिथुन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है. प्रॉपर्टी के काम में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है. आपको आधिकारिक कार्यों में सफलता मिलेगी. भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी. दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय परिवार के साथ समय बिताएं. कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी.

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है. आपको परिस्थितियों को देखने का अपना नजरिया बदलने की जरूरत है. समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करना बेहतर रहेगा. आज का दिन अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा है. लेन-देन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे. कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से उत्साह बढ़ेगा. आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है.

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. दांपत्य जीवन और पारिवारिक व्यवस्था में मधुरता व सामंजस्य बना रहेगा. युवा वर्ग व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट न करें. स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने के लिए समय निकालें. आज कार्यभार अधिक रह सकता है. आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे जो न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा.

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. जीवनसाथी और परिजनों के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप सकारात्मक होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी. अपनों की सलाह आपके बहुत काम आएगी. सूझबूझ से काम लेना हितकर रहेगा. किसी के प्रलोभन में न आएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है.

तुला राशि

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा. आज आपकी आर्थिक समस्याएं हल होंगी. आपका कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. आत्म-चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आएगा. रिश्तेदारों से चल रही अनबन दूर होगी. भूमि या वाहन से जुड़ा अदालती मामला आपके पक्ष में आ सकता है. छात्रों के लिए दिन शुभ है.

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा. अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें, सफलता अवश्य मिलेगी. युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे. समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी. बढ़ते खर्चों के कारण थोड़ी चिंता हो सकती है.

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. विद्यार्थी और युवाओं को कोई सफलता हाथ लग सकती है, मेहनत जारी रखें. नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें. वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करें. निजी क्षेत्र में काम करने वालों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है.

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. दूसरों से कोई उम्मीद न करें, अपनी योग्यता पर विश्वास रखें. युवा वर्ग भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. जीवन की गतिविधियों को व्यावहारिक तरीके से समझें. परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे. आप अपनी कला से लोगों को प्रभावित करेंगे. निजी जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. किसी कार्य को लेकर यात्रा करना पड़ सकता है. लंबे समय से रूका हुआ किसी काम में आपको सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार कम होने से राहत मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा. दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और अचानक धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी करीबी की सलाह फायदेमंद साबित होगी. यह समय आगे बढ़ने का है, सही दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी. कुछ लोग ईर्ष्यावश आपकी आलोचना कर सकते हैं. व्यवसाय की नई योजना शुरू करने का सही समय है. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

 इसे भी पढें:-Budget में कैंसर की दवाओं से लेकर विदेश यात्रा करना हुआ सस्‍ता, कोयला, शराब समेत ये चीजें हुई महंगी

 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *