डाक विभाग में निकली ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका 

India Post Job: भारतीय डाक घर में नौकरी करने के अवसर तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है. डाक विभाग ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है. भर्ती डेप्युटेशन-अब्जॉर्प्शन के आधार पर होगी और आवेदन नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के अंदर स्वीकार किए जाएंगे. इस भर्ती के तहत कुल 11 पद भरे जाएंगे.

योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. अभ्यर्थियों के पास कम से कम 3 साल का ड्राइविंग एक्सपीरियंस और वाहन की मरम्मत व रखरखाव की जानकारी भी होनी चाहिए.

आयु सीमा

आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा ऐसे सशस्त्र बलों के कर्मचारी जो 1 वर्ष के अंदर रिटायर्ड होने वाले हैं या रिजर्व में स्थानांतरित किए जाने वाले हैं, वह सभी निर्धारित पात्रता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं. 

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के पे लेवल-2 के तहत की जाएगी.  इस पद पर 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रतिमाह तक मूल वेतन मिलेगा. इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमानुसार दूसरे भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी. 

आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन पत्र डाक विभाग को भेजना होगा. इसके लिए आपको नोटिफिकेशन से ही एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट मिल जाएगा. इसके ऊपर ‘Serving Eligible Govt Employee Only’ लिखा होगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें.
  • अब सबसे ऊपर अपना नाम, जन्मतिथि, सर्विंग डिपार्टमेंट की जानकारी भरें. इसके बाद अपनी पोस्ट, लाइसेंस, अनुभव आदि पर Yes या No पर टिक करें.
  • नीचे अपनी सैलरी लिखें.
  • इसके बाद तारीख और जगह की जानकारी लिखें. बगल में अपने हस्ताक्षर करें.
  • आयुसीमा प्रमाण, सभी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, अप्वाइंटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र आदि डॉक्यूमेंट्स को स्वप्रमाणित करके फॉर्म में अटैच करें.
  • इसके बाद आपको ANNEXURE-II में उपलब्ध सर्टिफिकेट भी भरकर फॉर्म में लगाना होगा.
  • इसके बाद आवेदन पत्र को ‘मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बैंगलुरु-560001’ पते पर निश्चित अवधि में भेज दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *