लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, बार-बार सड़क धंसने के बाद NHAI ने लिया फैसला, रोकी वसूली

UP News: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बुधवार को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल की वसूली को अस्थाई रूप से बंद करने का फैसला लिया है. NHAI ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बार-बार धंसने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है. जब तक सड़क मरम्‍मत नहीं हो जाती, तब तक के लिए एक्‍सप्रेसवे को टोल फ्री कर दिया गया है, साथ ही प्रोजेक्ट को पूरा करने और उसकी निगरानी में कथित कमियों के लिए ठेकेदार, इंजीनियर और कई अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की.

13 जुलाई को उद्घाटन के कुछ ही हफ्तों के भीतर 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हिस्सों और पैचवर्क (मरम्मत के काम) के बारे में बड़े पैमाने पर आई शिकायतों के बाद ये कदम उठाया गया है. कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करके करोड़ों रुपये की लागत वाले इस एक्सप्रेसवे, खासकर उन्नाव-लखनऊ कैरिजवे के निर्माण की क्‍वालिटी पर चिंता जताई थी. यात्रियों से कार/जीप/वैन के लिए 275 रुपये का वन-वे शुल्क लिया जा रहा था. हालांकि, टोल पर सालाना पास की सुविधा भी थी.

इसे भी पढ़ें:-पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी फुरकान ढेर, हत्या, लूट, डकैती समेत 20 मुकदमे थे दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *