Indian Navy Admit Card: भारतीय नौसेना अग्निवीर SSR/ MR का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Indian Navy Admit Card: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर SSR/ MR के फरवरी 2023 बैच के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परिक्षा के ऑनलाइन आवेदन किया था वो नेवी अग्निवीर एमआर/ एसएसआर 02/23 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि भारतीय अग्निवीर की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 08 से 11 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा (INET) सीबीटी के लिए परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षा शुरू होने से 72 घंटे पहले जारी की जाएगी।

भारतीय नौसेना SSR/ MR भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 मई, 2023 को शुरू हुई और 15 जून, 2023 को समाप्त हुई। भारतीय नौसेना भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1465 रिक्तियों को भरना है, जिसमें 02/2023 बैच के लिए अग्निवीर के SSR लिए 1365 पद और अग्निवीर MR के लिए 100 पद शामिल हैं।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

नेवी अग्निवीर SSR/ MR 02/2023 प्रवेश डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्‍मीद्वार को भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर लॉग ऑन करें।

1.  अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।

2.  नेवी अग्निवीर एमआर/ एसएसआर 02/2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3.  आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

4.  आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

5.  पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सहेजें।

6.  भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *