ये 6 कोर्स युवाओं के लिए हैं फायदेमंद, कम पैसे में बनेगा करियर

Job oriented courses: अच्छी नौकरी और बेहतर करियर के लिए हमेशा महंगी डिग्री करना जरूरी नहीं है. आज के समय में कई ऐसे कोर्स मौजूद है, जिनमें ज्यादा पैसा खर्च किए बिना युवाओं को काम से जुड़ी स्किल सीखने का मौका मिल सकता है. खासकर उन छात्रों के लिए यह ऑप्शन ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं, जो ज्यादा फीस या भारी एजुकेशनल लोन से बचते हुए किसी खास क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. डिजिटल मार्केटिंग से लेकर आईटीआई और पैरामेडिकल कोर्स तक कई ऐसे ऑप्शन है, जिनमें पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल स्किल्स पर जोर दिया जाता है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में कोर्स करने के लिए कंप्यूटर साइंस, आइटी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन में डिग्री होना आवश्यक है। कई आइआइटी संस्थानों में आजकल यह कोर्स ऑफर हो रहा है।


साइबर सिक्युरिटी
आइटी फर्म्स से लेकर कॉरपोरेट कंपनियों, लॉ फर्म्स, पब्लिक-प्राइवेट बैंक, टेलीकॉम कंपनियों तथा स्कूल-कॉलेजों में इन्हें बड़ी संख्या में नौकरियां मिलीं। बढ़ती मांग को देखते हुए इस साल भी 12वीं के बाद एथिकल हैकिंग कोर्सेज में नामांकन अधिक हो रहा।


डाटा एनालिटिक्स (Data Analytics)
भारत के अलावा डाटा साइंटिस्ट की मांग आजकल अमेरिका में बहुत ज्यादा है। साथ ही, यह टॉप हाई पेइंग नौकरियों में से है, जहां लोगों को लाखों में सैलरी मिलती है। डाटा एनालिटिक्स का कोर्स करने के लिए गणित, स्टैटिस्टिक्स और कंप्यूटर एप्लिकेशन का बैकग्राउंड होना जरूरी है।


डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)
कोरोना ने मार्केटिंग के जरिए को पूरी तरह बदल दिया है, आज के समय में सभी कंपनियां डिजिटल मार्केटिंग पर ध्‍यान दे रही हैं। कंपनियों के मार्केटिंग की सारी प्लानिंग फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर जैसी सोशल साइटों को ध्यान में रखकर ही तैयार हो रही हैं।


नर्सिंग में डिप्लोमा (Diploma In Nursing)
कोरोना ने इस क्षेत्र को और डिमांडिंग बना दिया है, पिछले एक साल में लाखों लोगों को इस क्षेत्र में जॉब्‍स मिली हैं। बारहवीं करने के बाद अगर आप भी मेडिकल लाइन में जाना चाहते हैं तो आप डिग्री या डिप्‍लोमा कोर्स कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-भारत करेगा दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी का नेतृत्व, IMF ने माना लोहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *