मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने रातभर की गोलीबारी, दो घर फूंके

Manipur: संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक पहाड़ी गांव पर एक बार फिर हमला किया। राज्य के कांगपोकपी जिले में मंगलवार 15 सितंबर को संदिग्ध उग्रवादियों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी और गांव के बाहर कुछ कच्चे मकानों में आग लगा दी।

अधिकारी ने बताया कि आधुनिक हथियारों से लैस बड़ी संख्या में उग्रवादियों ने मंगलवार रात करीब 10.30 बजे चावांगकिनिंग नागा गांव पर हमला किया। यह हमला तमेंगलोंग जिले के लेइसंगफाई में दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। उन्होंने बताया कि पास के इलाके में तैनात सीआरपीएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।

बता दें कि बुधवार सुबह 4.30 बजे तक करीब छह घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सीआरपीएफ ने जवाबी फायरिंग की और उग्रवादियों को गांव में घुसने से रोका।  उन्होंने बताया कि गांव की सीमा पर बने लकड़ी के दो घर जल गए।

गांव के रहने वाले डेनियल चारेनामाई ने कहा कि हमारे गांव पर रात करीब 10.30 बजे हमला हुआ और सुबह 4 बजे तक गोलीबारी जारी रही। हमारे गांव में तैनात सीआरपीएफ ने जवाबी फायरिंग की और गांव पर कब्जा होने से बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *