पीएम के जन्मदिन पर काशी के बुनकर का अनमोल तोहफा, रेशमी धीगो से बनाया पीएम मोदी को आशीर्वाद देतीं मां हीराबेन की तस्वीर

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी ज़बरदस्त तैयारी कर रही है। पूरे देश में उनका जन्मदिन मनाने के लिए ख़ास तैयारी है। पीएम मोदी भी हर साल अपना जन्मदिन कुछ अलग अंदाज़ में मनाते हैं। कभी जवानों के बीच, तो कभी बच्चों के बीच पहुंच कर वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं।

बता दें कि मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें भेंट करने के लिए काशी बुनकर ने एक नायाब तोहफा तैयार किया है। रेशमी धागों से पीएम को आशीर्वाद देतीं उनकी मां हीराबेन की जीवंत छवि उकेरी है। बुनकर सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने दो सहयोगियों के साथ मिलकर कतान के धागों से यह विशेष वॉल हैंगिंग तैयार की है। इसमें दिवंगत मां हीराबेन अपने पुत्र नरेंद्र मोदी के सिर पर हाथ रखकर स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देती दिखाई दे रही हैं। 

जानकारी के अनुसार, यह शिल्पकारी त्रेतायुग भगवान श्रीराम के काल की पारंपरिक हस्तशिल्प शैली ‘उचंद कला’ से प्रेरित है। इस कृति को उन्होंने साड़ी में भी उकेरा है। उन्होंने बताया कि बिना किसी मशीन के इस्तेमाल के केवल हथकरघे और हाथों की कारीगरी से बनी इस वॉल हैंगिंग को पूरा करने में करीब 50 दिन लगे हैं।

बता दें कि इसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि इस कृति को देखते हुए ऐसी अन्य कलाकृतियों के लिए ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। इसके अतिरिक्त वे अयोध्या राम मंदिर की थीम पर आधारित विशेष साड़ियां और विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों के सम्मान में क्रिकेट थीम वाली साड़ियां तैयार कर काशी की बुनकरी परंपरा का लोहा मनवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *