Nail Care Tips: नहीं बढ़ते हैं नाखून? इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल, लंबे होने के सा‍थ दिखेंगे खूबसूरत

Nail Care: हर लड़की चाहती है कि वो खूबसूरत दिखे। इसके लिए लड़कियां काफी मेहनत भी करती हैं। स्किन केयर से लेकर लड़कियां हेयर केयर और नेल केयर पर भी काफी ध्यान देती हैं। हेयर और स्किन का ख्याल रखना तो आसान है। लेकिन, नेल केयर के वक्त मुश्किल तब आती है, जब आपके नेल्स बढ़ते ही ना हों। जबकि हर लड़की चाहती है कि उसके नाखून लंबे हों, जिस पर वो मनमुताबिक नेलपेंट लगा सके। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिनके नाखून नहीं बढ़ते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने नाखूनों को बढ़ा सकते हैं। इनके इस्तेमाल से आपके नाखून बढ़े होने के साथ-साथ खूबसूरत भी दिखेंगे। खास बात ये है कि इन चीजों को इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। तो आइए इन घरेलू नुस्‍खों के बारे में जानते है।

दूध और अंडा का इस्‍तेमाल
दूध और अंडा के इस्तेमाल के लिए आपको बस एक अंडे के सफेद भाग में दूध मिलाकर फेंटना है और 5 मिनट के लिए अपने नाखूनों को इसमें डुबो कर रखना है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से आपके नाखूनों को आंतरिक मजबूती मिलेगी। जिससे उनकी लंबाई बढ़ेगी।

लहसुन और एप्पल साइड विनेगर
इसके लिए आपको सबसे पहले लहसुन का पेस्ट लेना होगा। इसमें एप्पल साइड विनेगर को मिलाकर दस मिनट के लिए नाखूनों पर लगाना है। कुछ ही समय में आपको फर्क दिखने लगेगा।

संतरे का रस
संतरे में विटामिन सी होता है, जोकि नाखूनों के लिए काफी जरूरी होता है। ऐसे में आप संतरे के रस में दस मिनट के लिए नाखूनों को डुबो कर छोड़ दें। गर्म पानी से धोने के बाद नाखूनों में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

सरसों का तेल

अगर आप नाखूनों की मजबूती चा‍हती है तो इसके लिए आप हफ्ते में एक दिन 15-20 मिनट तक नाखूनों की सरसों के तेल से मालिश करें। ये आपके नाखूनों की ग्रोथ को बढ़ाने में मददगार रहता है।

टूथपेस्ट 
यदि आपके नाखून पीले पड़ रहे हैं तो टूथपेस्ट को नाखूनों पर लगा कर कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दे। कुछ समय बाद इसे हल्के हाथ से रगड़े और धो दें।  इस तरह आपका नाखून बिल्‍कुल क्‍लीन हो जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *