Noida: गौतमबुद्धनगर में औषधि विभाग और दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने सेक्टर-123 में दवाओं के अवैध गोदाम पर छापा मारा. इसमें करीब 80 लाख रुपये की ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम दवाएं बरामद कीं. ये दवाएं डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलती हैं. मौके से ग्रेनो वेस्ट निवासी अमन शर्मा और निराला ग्रीनशायर सोसाइटी निवासी शिव नारायण झा को गिरफ्तार किया.
ड्रग इंस्पेक्टर जयसिंह ने बताया कि विभाग को एक इनपुट मिली थी, जिसके आधार पर ड्रग विभाग और ANTF दिल्ली की टीम ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई के बाद थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-123, अंबेडकर सिटी स्थित एक अवैध गोदाम पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी.
कार्रवाई के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम जैसी प्रतिबंधित नारकोटिक दवाएं बरामद की गईं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत 79,94,013 आंकी गई है. नशीली दवाओं के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है और आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.