Health Tips: सेहत के लिए बेहद कारगर है ये हरा फल, कोलेस्ट्रॉल का करें खात्मा,

Health Benefits of Green Apple: से‍हत के लिए फलों का सेवन बेहद ही फायदेमंद होता है। ऐसे में ही सेब को लेकर कहा जाता है कि रोजाना एक एप्पल खाने से शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी नहीं होती। वैसे तो बाजार में लाल सेब हर मौसम में नजर आता है, लेकिन हरा सेब कुछ महीनों के लिए बाजार में मिलता है। आपको बता दें कि सेब खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों का भी खजाना होता है। आपने लाल सेब तो खूब खाए होंगे, लेकिन हरा सेब उससे भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होता है। हरे सेब में एंटीऑक्सिडेंट, मिनरल्स, विटामिन और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। कब्ज, कोलेस्ट्रॉल और मोटापे जैसी कई समस्याओं से हरा सेब राहत दिला सकता है। तो चलिए जानते है इसके जबरदस्त फायदों के बारे में …

कोलेस्ट्रॉल को करे कम-  हरा सेब खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। हरा सेब विटामिन A, विटामिन C, कैल्शियम और आयरन का अच्छा सोर्स होता है। हरे सेब में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और दिल की सेहत बेहतर बनाते हैं। हरा सेब खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा कम हो सकता है

कब्ज से दिलाए राहत-  हरे सेब का सेवन पेट के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन एप्पल में फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाकर पेट साफ करने में मदद करता है। यह फल पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और डायरिया को ठीक करने में मददगार होता है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से जूझ रहे लोगों के लिए भी ग्रीन एप्पल का सेवन लाभकारी हो सकता है। यह फल डायजेस्टिव डिसऑर्डर को ठीक करने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज का खतरा करे कम नियमित रूप से हरा सेब खाने से डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। माना जाता है कि रोज 1-2 हरा सेब खाने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो सकता है। हालांकि ऐसा ग्रीन एप्पल में मौजूद किस कंपाउंड की वजह से होता है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके बारे में ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत है।डायबिटीज के मरीज भी बेहद कम मात्रा में ग्रीन एप्पल का सेवन कर सकते हैं।

वजन को करे कमग्रीन एप्पल तमाम पोषक तत्वों से भरपूर फल होता है, जिससे लोगों को वजन कम करने में मदद मिल सकती है। बहुत अधिक फाइबर की वजह से ऐसा होता है। हरे सेब में कैलोरी की मात्रा कम होती है और पोषक तत्व होते हैं, जिसकी वजह से यह बेहद असरदार होता है। इसमें विटामिन K भी होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव कर सकता है।

आंतों को रखता है हेल्दी-  हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में आंतों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हरा सेब आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। आपको बता दें कि ग्रीन एप्पल में पेक्टिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो शरीर में प्रीबायोटिक की तरह काम करता है और आपकी आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को प्रमोट करता है। जिसकी वजह से इससे खाना आसानी से पच जाता है और आपको पेट की समस्याएं नहीं होती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *