ये 5 लक्षण दिखें तो समझ लें बढ़ रहा है थायरॉयड, तुरंत डॉक्‍टर से लें सलाह

Thyroid Disease Symptoms : यदि अचानक आपका शरीर बार-बार कुछ संकेत दे रहा है, तो उसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं. बता दें कि थायरॉयड की गड़बड़ी भी ऐसी ही समस्या है, जो धीरे-धीरे बढ़ती है और पूरे शरीर पर असर डालती है. जानकारी के मुताबिक, थायरॉयड गले के सामने स्थित एक छोटी, तितली के आकार की ग्लैंज है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है. जब यह ठीक से काम नहीं करती, तो कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं.

ठंड ज्यादा लगना

हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, अगर मौसम सामान्य है लेकिन दूसरों की अपेक्षा ज्‍यादा ठंड लगती है तो इसका मतलब कि आपका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ रहा है. क्‍योंकि थायरॉयड हार्मोन कम होने पर शरीर कम ऊर्जा बनाता है, जिससे ठंड ज्यादा लगती है.

ध्यान लगाने में दिक्कत

इसके साथ ही बार-बार भूलना, फोकस न कर पाना या दिमाग सुस्त महसूस होना भी थायरॉयड की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. ऐसे में हार्मोन असंतुलन दिमागी काम करने की क्षमता को प्रभावित करता है.

पीरियड्स में बदलाव

सबसे महत्‍वपूर्ण बात महिलाओं में पीरियड्स का ज्यादा आना, अनियमित होना या सामान्य से भारी ब्लीडिंग होना थायरॉयड समस्या से जुड़ा हो सकता है. बता दें कि हार्मोनल असंतुलन सीधे पीरियड्स साइकिल को प्रभावित करता है.

वजन बढ़ना

माना जाता है कि अगर खान-पान में खास बदलाव नहीं है, फिर भी वजन बढ़ रहा है, तो यह धीमे मेटाबॉलिज्म का संकेत हो सकता है. क्‍योंकि डॉक्‍टरों का कहना है कि थायरॉयड हार्मोन कम होने पर शरीर कैलोरी को धीरे-धीरे जलाता है.

त्वचा का रूखा होना

साथ ही धीरे-धीरे त्वचा का बेजान और ड्राई हो जाना, बालों का खुरदुरा होना भी थायरॉयड असंतुलन की ओर इशारा कर सकता है.

इस समय डॉ. से लें सलाह

रिपोर्ट के अनुसार अगर ये लक्षण कई हफ्तों से बने हुए हैं या धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, तो खून की जांच TSH, T3, T4 करवाना जरूरी है. क्‍योंकि समय रहते इलाज शुरू हो जाए तो थायरॉयड को कंट्रोल में रखा जा सकता है. वैसे तो थायरॉयड की बीमारी आम है, लेकिन सही समय पर पहचान और इलाज न हो तो यह हार्ट, वजन, मानसिक स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता तक को प्रभावित कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *