बालकनी में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, घर में बढ़ा सकती है नेगेटिविटी

Vastu Tips: घर की बालकनी केवल सुबह की ताजी धूप, शुद्ध हवा और शाम के सुहावने वातावरण का आनंद लेने का स्थान ही नहीं है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का मुख्य प्रवेश द्वार भी होती है. वास्तु के अनुसार, घर की बालकनी में कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए नहीं तो घर का माहौल खराब हो सकता है. आज इन्हीं चीजों के बारे में हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देने जा रहे हैं.

कांटेदार पौधे 

वास्तु की मानें तो घर की ऊर्जा के लिए बालकनी में कांटेदार पौधों का होना अच्छा नहीं है. बालकनी में रखे कांटेदार पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं और परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव हो सकता है. इसके साथ ही कांटेदार पौधे आर्थिक हानि का कारण भी बन सकते हैं.

जूते-चप्पल 

बालकनी में आपको शू-रैक और पुराने जूते चप्पल भी नहीं रखने चाहिए. ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती, साथ ही देवी-देवता भी नाराज हो सकते हैं.

टूटी-फूटी चीजें और कूड़ा

टूटी-फूटी चीजें अगर आप बालकनी में रखते हैं तो राहु के प्रकोप का आपको सामना करना पड़ सकता है. आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं और साथ ही मानसिक रूप से भी आप परेशान हो सकते हैं.

भारी फर्नीचर

बालकनी में भारी फर्नीचर जैसे सोफा, टेबल आदि रखने से भी आपको बचना चाहिए. खासकर बालकनी की उत्तर और पूर्व दिशा में तो भारी फर्नीचर भूलकर भी न रखें. भारी फर्नीचर बालकनी में रखने से धन से जुड़ी समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है. 

बालकनी के लिए वास्तु के सरल एवं महत्वपूर्ण नियम

स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान: बालकनी को प्रतिदिन साफ करें. वहां जमा धूल-मिट्टी नकारात्मकता लाती है.

दिशा का चयन: यदि संभव हो तो बालकनी का निर्माण घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में होना सबसे उत्तम माना जाता है.

रोशनी की व्यवस्था: शाम के समय बालकनी में अंधेरा न रहने दें. वहां एक हल्का पीला या हल्का बल्ब अवश्य जलाएं ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे.

इसे भी पढ़ें:-डाइट में शामिल करें ये चीजें, आयोडीन की कमी होगी पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *