सावधान! बिना पर्ची के भूलकर भी न लें ये 5 दवाएं, भारी पड़ेगी लापरवाही

Health care: सिरदर्द, बुखार, पेट दर्द या एलर्जी जैसी सामान्य समस्या होने पर कई लोग डॉक्टर से सलाह लेने के बजाय सीधे मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर ले लेते हैं. कुछ ऐसी दवाएं हैं जिन्हें बिना पर्ची के भी लिया जा सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर दवा हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित है. समस्या तब और बढ़ जाती है जब व्यक्ति अपनी उम्र, पहले से मौजूद बीमारी, एलर्जी, गर्भावस्था या पहले से चल रही दवाओं की जानकारी को नजरअंदाज कर देता है.
पेनकिलर

बिना पर्ची के मिलने वाली दर्द निवारक दवाएं जैसे आइबुप्रोफेन (Ibuprofen) या एस्पिरिन.  इनके अत्यधिक सेवन से पेट में अल्सर, ब्लीडिंग, किडनी खराब होना और लिवर पर बुरा असर पड़ सकता है.

एंटीबायोटिक्स

ज़रा सी सर्दी-जुकाम या संक्रमण होने पर खुद से एंटीबायोटिक्स खाना.  इससे बैक्टीरिया इन दवाओं के प्रति रेजिस्टेंट (असरहीन) हो जाते हैं, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारी होने पर सामान्य एंटीबायोटिक शरीर पर काम नहीं करती है.

कफ सिरप

अल्कोहल या नशीले तत्वों वाले कफ सिरप का बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन. इनमें मौजूद कुछ तत्व सुस्ती, चक्कर आना और लिवर की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं. सरकार ने इनके दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है.

नींद की गोलियां और सिडेटिव्स

नींद न आने पर एंटीहिस्टामाइन या अन्य सिडेटिव दवाएं बिना डॉक्टर के लेने से गम्भीर समस्या हो सकती है. इनका बार-बार उपयोग करने से इनकी लत (आदत) पड़ सकती है और सांस लेने में तकलीफ या अत्यधिक सुस्ती जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

एंटासिड या एसिडिटी की गोलियां

पेट में गैस या बदहजमी होने पर बहुत से लोग लंबे समय तक एंटासिड का इस्तेमाल करने लगते है. यह किसी गंभीर अंदरूनी बीमारी के लक्षणों को छिपा देती हैं और शरीर में पोषक तत्वों (जैसे कैल्शियम और विटामिन बी12) की कमी का कारण बनती हैं.

इसे भी पढ़ें:-CM योगी ने 818 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- पारदर्शी प्रक्रिया से संवरेगा युवाओं का भविष्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *