CM योगी ने 818 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- पारदर्शी प्रक्रिया से संवरेगा युवाओं का भविष्य…

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित विशेष समारोह के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों हेतु चुने गए 818 अभ्यर्थियों को औपचारिक नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस अवसर पर चिकित्सा, आयुष, व्यावसायिक शिक्षा और उद्योग क्षेत्रों में चयनित अभ्यर्थियों को नया दायित्व सौंपा गया. मंच से 21 मुख्य प्रतिभागियों को स्वयं मुख्यमंत्री ने पत्र प्रदान किए, जबकि बाकी अन्य सफल युवाओं को संबंधित मंत्रालयों के माध्यम से यह अधिकार पत्र सौंपे गए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मॉडर्न व ट्रेडिशनल मेडिसिन पर काम किया. अब आयुष विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज आदि बन रहे हैं. भर्ती प्रक्रिया की समयबद्धता, मेरिट को लेकर समीक्षा हो रही है. पहले विज्ञापन जारी होते ही सिंडिकेट व गिरोह वसूली के धंधे में व्यस्त हो जाते थे. बची-खुची कसर इंटरव्यू पूरी कर देता था. हमने ग्रुप-3 व 4 भर्ती में इंटरव्यू सिस्टम समाप्त कर दिया.

सीएम योगी ने कहा कि अब तक साढ़े 9 लाख नौजवानों को नियुक्ति दी गई है. हम छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं. 2017 के पहले गदर मचाने वाले काउंट करें, हम नियुक्ति पत्र देते जाएंगे. वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के योग्य उम्मीदवारों को अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें:-बालकनी में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, घर में बढ़ा सकती है नेगेटिविटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *