Vastu Tips: किचन-बेडरूम में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips for Bedroom and Kitchen: वास्‍तु दोष जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है। कई बार लोग जानें अनजाने में ऐसी गलती कर देते हैं जिसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार कुछ गलतियां मनुष्‍य को आर्थिक रूप से बेहद कमजोर बना देती है। इतना ही नहीं इन गलतियों की वजह से घर में कलह भी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में इन छोटी-छोटी बातों का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु में कई ऐसी आदतें बताई गई हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वास्तु में बताया गया है कि बेडरूम और किचन दोनों ही घर के महत्वपूर्ण हिस्से हैं।  ऐसे में किचन और बेडरूम से जुड़ी गलतियां आपको कंगाल बना सकती है। इतना ही नहीं रिश्तों में भी मनमुटाव हो जाता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो गलतियां जिन्हें करने से बचना चाहिए।

बेडरूम से जुड़ी गलि‍तयां 

  • अक्सर लोग बेडरूम का इस्तेमाल डाइनिंग रूम की तरह करती हैं। यानि अक्सर लोग बिस्तर पर बैठकर भोजन करते हैं। वास्तु के मुताबिक, बिस्तर पर बैठकर खाना खाने की आदत गलत  होती है।  ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसके अलावा गंदे बिस्तर पर सोने से रात में बुरे सपने आते हैं और धन हानि भी होती है।
  •  कभी-कभी, कुछ लोग चाय या कॉफी का कप बिस्तर के पास, बेडसाइड टेबल पर छोड़ देते हैं। अपने बिस्तर या कमरे में बिना धुले बर्तन न रखें। अन्यथा, यह गरीबी का कारण बन सकता है। आमतौर पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
  • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अखबार या किताबों से जुड़ी कोई भी चीज तकिए के नीचे नहीं रखना चाहिए। ऐसी चीजों को सिर के नीचे रखने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का  प्रवेश होता है। ऐसे लोग जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं।

 किचन से जुड़ी गलतियां 

  • वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि किचन में भोजन नहीं करना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से किचन झूठ हो जाता है और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। इसीलिए स्थान की दिक्कत है तो तो रसोई से थोड़ी दूर बैठकर भोजन करें।
  •  रसोईघर में जूठे बर्तन छोड़ने से मां अन्नापूर्णा नाराज हो जाती हैं। इसलिए सोने से पहले रसोईघर की सफाई करें और जूठे बर्तन साफ कर लें। यदि आप किसी कारण रात में बर्तन नहीं धो सकते हैं तो बर्तन में पानी डाल दें। खाली ना छोड़ें।
  • वास्‍तु के अनुसार, किचन में मंदिर  नहीं बनाना चाहिए।  किचन में तामसिक भोजन बनाना और वहां मंदिर रखना मां लक्ष्मी को नाराज करता है।
  • वास्‍तु शास्‍त्र में बताया गया है कि रसोई के सामने कभी भी बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। किचन-बाथरूम का आमने-सामने होना बड़ा वास्तु दोष पैदा करता है और घर के लोगों को धन हानि करवाता है। इससे घर में दरिद्रता आती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *