Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में लगातार नई विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं. इसी कड़ी में सीएम योगी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके साथ ही सीएम योगी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है. उन्होंने कहा कि करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत भी उसी के अनुरूप हो तो परिस्थितियां बदलती हुई दिखाई देती हैं.
इको पार्क और एकला बांध सड़क का लोकार्पण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां पहले मीथेन गैस निकलती थी वहां आज बच्चों के खेलने के लिए पार्क है. लोग योगासन और ध्यान कर सकते हैं. यह बताता है कि जब नियत साफ हो तो नियति को बदलने में देर नहीं लगती. मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को इको पार्क और एकला बांध सड़क के लोकार्पण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे.
विकास की दिशा में यूपी
आज से 35 वर्ष पहले ट्रांसपोर्ट नगर में शहर का सारा कचरा डंप होता था. वह बहुत भद्दा लगता था. वहां सफाई हुई और आज वहां ट्रांसपोर्ट नगर है. गोरखपुर की मंडी है. उसके बाद यह कचरा आकर एकला बंधे पर गिरने लगा था. गंदगी के साथ हवा में बदबू और जमीन में जहर हो गया था. इसकी वजह से नीचे गंदगी होती थी और एनजीटी जुर्माना लगाता था. इससे भूजल भी प्रभावित होता था. आज यहां एक आधुनिक पार्क बन गया है. यह केवल पार्क नहीं पिकनिक स्पॉट बन गया है. यहां लोग परिवार के साथ बैठ सकते थे. यह बदलाव गोरखपुर में हर तरफ देखने को मिल रहा है.
पार्क में लगा कचरे से बना आर्ट
वेस्ट टू आर्ट के बारे में बताना पड़ेगा. पार्क में कचरे से बने आर्ट लगाए गए हैं. क्विज और रील प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा. आज जो भी यूपी में आता है उसको सुरक्षा के साथ बदलाव देखने को मिलता है. स्मार्ट के साथ सेफ सिटी भी हो. उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाया है.
सीएम योगी ने 6 स्मार्ट सड़कों का किया शिलान्यास
बता दें कि सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत 6 स्मार्ट सड़कों का भी शिलान्यास किया. सीएम ग्रिड के तीसरे चरण में गणेश चौक से विश्वविद्यालय चौक एवं अलंकार ज्वेलर्स से एचपी स्कूल, डीएम आवास होते हुए हरिओम नगर तिराहा तक सड़क का निर्माण किया गया है. जिसपर 45.68 करोड़ रुपये का खर्च आया है. जबकि 23.43 करोड़ रुपये से स्पोर्ट्स कॉलेज रोड से जायसवाल मार्ट होते हुए पुलिया तक एवं 21.60 करोड़ रुपये से कचहरी चौक से शास्त्री चौक होते हुए बेतियाहाता चौक सड़क को स्मार्ट बनाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:-UP Board result 2026: आज घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link पर जा कर देखें अपने परिणाम