UP Board result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से की जाएगी। उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ बोर्ड 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की सूची भी जारी करेगा। टॉपर लिस्ट की घोषणा होने पर सबसे पहले इस खबर में आप मेधावी विद्यार्थियों के नाम और उनके प्राप्तांक देख सकेंगे।
8033 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी परीक्षाएं
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं. हाईस्कूल (10वीं) में 27,50,945 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं हैं. इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं. बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 8033 परीक्षा केंद्रों पर कराई गईं थीं.
ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट
यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। छात्रों एवं अभिभावकों की सहुलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से “UP Board” का चयन करें।
- अब 10वीं के छात्र “Class 10th Result” और 12वीं के छात्र “Class 12th Result” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो “Download” बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:-Assembly Election 2026: तमिलनाडु में मतदान की रफ्तार तेज, सुबह 11 बजे तक 37.56% वोटिंग