CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की फरियाद, बोलें- सबकी समस्या पर होगी कार्रवाई, चिंता न करें

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 3 दिवसीय गोरखपुर दौरे के दौरान दूसरे दिन, शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया. सीएम ने जनता दर्शन में आए लोगों की समस्या सुनी. उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा, ‘चिंता मत करें, सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी. ’मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए.

अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने अस्पतालों के इस्टीमेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने को कहा है. सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं. मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा की. गोशाला में सीएम योगी ने भ्रमण करते हुए कुछ गोवंश को उनके नामों से पुकारा. उनकी आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है.

इसे भी पढें:-मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए 10 लाख तक की सहायता, बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *