लखनऊ में BJP कोर कमेटी की बैठक संपन्न, चुनावी तैयारियों से लेकर कई मुद्दों पर हुआ मंथन

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. लखनऊ में शुक्रवार शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बीजेपी के कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई. करीब 2 घंटे से ज्यादा चली. इस बैठक में चुनावी तैयारियों के साथ संगठन और सरकार से जुड़े कई अभियानों पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी जगदीश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल हुए.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है. इस दौरान विभिन्न आयोजन किए जाएंगे. उसे लेकर बैठक में चर्चा की गई है. किस-किस तरह से कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसकी सभी को जानकारी दी गई.

इसके अलावा अब चुनाव करीब आ रहा है, तो चुनावी तैयारी को लेकर भी मंथन हुआ. किन-किन मुद्दों पर चुनाव लड़ना है. कैसे फिर से एक बार उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की बीजेपी की सरकार बनाई जाए. इसे लेकर भी रणनीति तैयार की गई.

इसे भी पढ़ें:-24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *