Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाकर 24 जून तक कर दी या है।
अब 25 जून से खुलेंगे स्कूल
जानकारी के मुताबिक बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अब हर साल 20 मई से 24 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा तथा 25 जून से विद्यालयों में नियमित तरह से पठन-पाठन प्रारंभ होगा। योगी सरकार का उद्देश्य बच्चों को भीषण गर्मी से सुरक्षित रखते हुए नए शैक्षणिक सत्र की बेहतर और व्यवस्थित शुरुआत सुनिश्चित करना है।
पहले बार-बार बढ़ानी पड़ती थी छुट्टी
सीएम योगी ने पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए कहा कि, जब हीट वेव की स्थिति के कारण जिलाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर बार-बार अवकाश बढ़ाना पड़ता था। नई व्यवस्था से पूरे प्रदेश में एकरूपता सुनिश्चित होगी और विद्यार्थियों को शिक्षा में स्पष्ट शैक्षणिक कैलेंडर उपलब्ध हो सकेगा।