Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महोबा में 697 करोड़ की 88 परियोजना का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बता दे कि सीएम योगी ने 12 वर्षों के बाद गोरखगिरि में जाकर भोलेनाथ के दर्शन किए।
सीएम योगी ने कहा कि यहां रोपवे बनने जा रहा हैं, जिसे एडवेंचर टूरिज्म के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने बताया कि आल्हा-ऊदल के शौर्य के प्रतीक अखाड़ों का निर्माण करेंगे। इसकी धरा के अनुरूप महोबा को उसकी पहचान देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऊर्जा की धरती है। यहां के ग्रेनाइट पत्थर केवल घर-मकान नहीं, राष्ट्र निर्माण में योगदान देती है। आल्हा और ऊदल जैसे वीर मिले, गुरु गोरखनाथ ने तप किया की चंदेल राजाओं की शौर्य गाथा आगे बढ़ाई। महोबा अब देसावरी पान के लिए पहचाना जा रहा है। माटी का प्रभाव होता है।
यहां की बहनें मिट्टी के घड़े सिर पर रखकर पानी लाती थीं, उनका जीवन इसमें ही बीत जाता था। हमने हर घर जल नल योजना दी। चंदेल राजाओं के बनाए तालाब जल संरक्षण के उदाहरण हैं। हमें भी इससे जुड़कर जल संरक्षण करना है
डबल इंजन की सरकार कर रही विकास
सीएम योगी ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम ने भारत की विरासत को वैश्विक मान्यता दी। मुझे भी झांसी में रानी लक्ष्मीबाई किले से मुझे भी जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरे प्रदेश में आज आयोजन हुए। स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मस्तिष्क, स्वस्थ बुद्धि व आत्मा ही लोक कल्याण करती है।