UP News: लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब प्रशासन का लगातर एक्शन जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर सभी जनपदों में कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण का महाअभियान शुरू कर दिया गया. एलडीए ने निर्माणकर्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मंगलवार को लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, आगरा आदि महानगरों के साथ अन्य जनपदों में भी यह कार्रवाई की गई. इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर 100 से अधिक कोचिंग संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी.
टीमों ने विशेष तौर पर अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास, भवन की संरचना तथा अन्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की. इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग को सील कर दिया.
इसे भी पढ़ें:-अदालतों का असल मकसद न्याय को कायम रखना है, मॉस्को में बोले जस्टिस सूर्यकांत