गंगा स्नान के दौरान मुंगेर में बड़ा हादसा, चार सगी बहनों समेत पांच बच्चियां डूबीं, 1 शव बरामद

Bihar: बिहार के मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा घाट पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. श्यामपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान करने गई पांच बच्चियों की डूबने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. 

स्नान के दौरान सभी बच्चियां एक साथ नदी में उतरीं. इसी बीच वे गहरे पानी की ओर चली गईं और देखते ही देखते गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चियां ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि वे संभल नहीं सकीं.

डूबने वाली बच्चियों में क्रांति पासवान की पुत्री संगीता कुमारी (18), बिनीता कुमारी (16), संध्या कुमारी (14) और सोनम कुमारी (12) शामिल बताई जा रही हैं. वहीं, पड़ोसी चमन लाल पासवान की पुत्री हिना कुमारी भी हादसे का शिकार हो गई.

एसडीआरएफ, गोताखोर और पुलिस की टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है. पुलिस ने एक बच्ची का शव बरामद कर लिया है, जबकि चार अन्य की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:-टेलीग्राम से हटा बैन, लेकिन ओपन नही हो रहा तो तुरंत करें ये काम, चलने लगेगा एप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *