Varanasi: सावन में काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरे सावन महीने के दौरान सभी प्रकार के प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक लगाने का फैसला किया है।
श्रावण माह में भक्तों की भारी भीड़, गर्मी और उमस को देखते हुए बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। मंदिर न्यास ने पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों को सूचित करते हुए आदेश जारी किया है कि इस अवधि में किसी भी श्रेणी को विशेष दर्शन की सुविधा न दी जाए, ताकि आम भक्तों के दर्शन व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित तरीके से पवित्र श्रावण माह पूर्ण हो सके।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक सामान्य दर्शन व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को औसतन 6 से 7 घंटे या उससे अधिक समय तक कतार में इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी स्तर पर विशेष सुविधा या प्रोटोकॉल दर्शन की अनुमति दी जाती है।