श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध असलहा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद

Varanasi: वाराणसी पुलिस ने श्रेया हत्याकांड के मामले में सोमवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश का साथी फरार हो गए। पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को अस्पताल लाया गया। मौके से पुलिस ने .315 बोर का अवैध असलहा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुनीत मिश्रा निवासी मऊ, पुलिस को देखकर भागने लगा और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ के दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी पुनीत मिश्रा ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथियों को लाखों रुपये का लालच दिया था। पुलिस अब पैसों के लेन-देन और साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *