Patna: दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गई. सोमवार सुबह जैसे ही पटना हवाई क्षेत्र के करीब पहुंची, लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गई. पक्षी के टकराने के तुरंत बाद पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और सुबह ठीक 8:00 बजे विमान को पटना रनवे पर सुरक्षित उतार लिया. इस फ्लाइट में 164 यात्री सवार थे.
इसे भी पढ़ें:-श्रीनगर सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस; इनाम का भी ऐलान