कृषि विभाग में ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, अभी करें आवेदन

AGTA Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. यूपी में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन और फीस जमा करने की लास्ट डेट 18 जून 2026 तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या उससे जुड़े विषयों में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए.

एज लिमिट

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी. 

सिलेक्शन प्रोसेस

  • PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी

  • 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा.

ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • यहां ‘Agriculture Technical Assistant (AGTA) Group C Recruitment 2026’ पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस फॉलो करें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म जमा करें.
  • इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें.

इसे भी पढे़ं:-रोजमर्रा की जिंदगी में बड़े काम आते हैं ये गैजेट्स, फटाफट चेक करें लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *