तमिलनाडु में नई सरकार को लेकर सस्पेंस खत्म, टीवीके प्रमुख विजय को राज्यपाल की हरी झंडी

TamilNadu: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है. टीवीके प्रमुख विजय के तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की ओर एक कदम और आगे बढ़ गए हैं. गुरुवार (7 मई) को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कथित तौर पर तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए हरी झंडी दे दी.  राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि उनके पास जरूरी समर्थन मौजूद है और शपथ ग्रहण के बाद वे विधानसभा में आसानी से बहुमत साबित कर देंगे.

अब माना जा रहा है कि जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार यह समारोह शुक्रवार या शनिवार को चेन्नई में हो सकता है. शपथ ग्रहण समारोह में टीवीके के वरिष्ठ नेता, सहयोगी दलों के प्रतिनिधि और देशभर के कई बड़े राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें:-यूनियन बैंक में 1800+ पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और अन्य डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *