Bus Driver Vacancy 2026: अगर आप 12वीं पास हैं और ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने बस ड्राइवर के हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4599 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 तय की गई है.
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
- बस ड्राइवर के पदों पर नौकरी करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए.
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयप-सीमा में छूट भी दी जाएगी.
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा का वेटेज 40 प्रतिशत निर्धारित किया गया है. इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दूसरे चरण यानी ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. ड्राइविंग टेस्ट का वेटेज 60 प्रतिशत निर्धारित किया गया है. छात्रों को इसमें पास होने के लिए न्यूनतम 50 में से 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले गुजरात सरकार के आधिकारिक भर्ती पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए “Apply Online” के विकल्प पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेनू से “GSRTC” विभाग का चयन करें.
- इसके बाद आपके सामने “GSRTC Driver Recruitment 2026” का लिंक दिखाई देगा, उसके सामने “Apply” बटन पर क्लिक करें.
- अब अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें.
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और पब्लिक बैज की जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.
- विशेष ध्यान दें: कार्य अनुभव (Work Experience) वाले कॉलम में केवल वही समय अवधि भरें जो आपके भारी वाहन लाइसेंस (HGV/HPV) जारी होने के बाद की है. उससे पहले का अनुभव रिजेक्ट कर दिया जाएगा.
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/क्रेडिट/डेबिट कार्ड) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- शुल्क जमा करने के बाद “Confirm Application” पर क्लिक करें.
इसे भी पढ़ें:-लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान को मिली बम की धमकी, 180 यात्रियों की अटकी रहीं सांसें