डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास जल्द करें आवेदन

Government jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश से एक अच्छी खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी (MPLRS) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य में कंप्यूटर से जुड़ा काम करने वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा. उम्मीदवार 03 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास सीपीसीटी (CPCT) परीक्षा पास करने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए. सीपीसीटी एक ऐसी परीक्षा है जिसमें उम्मीदवार की कंप्यूटर पर काम करने की क्षमता की जांच की जाती है. इसलिए जिन उम्मीदवारों के पास यह प्रमाण पत्र है, वही इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं.

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट भी दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
  • अब रजिस्ट्रेशन करने के लिए MPLRS Data Entry Operator Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें। 

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी करेंगे सहारनपुर का दौरा, विकास कार्यों की लेंगे जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *