Healthcare Career: नर्सिंग फील्ड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है. HPRCA ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 390 पदों को भरा जाना है. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च, 2026 है. इस तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. केवल पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली महिलाएं ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं.
योग्यता
अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (ए ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) होना अनिवार्य है.
आयु सीमा
1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है. यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन पत्र में सुधार करना हो तो इसके लिए 100 रुपये का अतिरिक्त सुधार शुल्क देना होगा.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. सभी प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी.
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट www.hprca.hp.gov.in पर जाएं.
- रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं और HPRCA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
- अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाने के लिए “साइन अप” पर क्लिक करें.
- वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें.
- HPRCA पोर्टल hprca.hp.gov.in पर जाएं. “अप्लाई ऑनलाइन ” पर क्लिक करें.
- ड्रॉपडाउन लिस्ट से अपना पसंदीदा एग्जाम डिस्ट्रिक्ट चुनें.
- आपका एप्लिकेशन फॉर्म आपकी प्रोफाइल जानकारी का इस्तेमाल करके ऑटो-फिल हो जाएगा.
- अवेलेबल ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शंस से पेमेंट करें.
- फॉर्म सब्मिट करें. इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें.
इसे भी पढ़ें:-ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें, जहां जाने से भी डरते हैं लोग