CET पास युवाओं को सरकारी नौकरी का मिलेगा मौका, HSSC में ग्रुप C के 4227 पदों पर आवेदन शुरू

HSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप C के 4227 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, डिस्पेंसर, डाइटिशियन, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन और लीगल असिस्टेंट जैसे कई पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई है.

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने सामान्य पात्रता परीक्षा यानी CET पास की है. उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. इसलिए फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें.

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से CET स्कोर पर आधारित होगी. उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट उनके CET स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी. हालांकि, कुछ तकनीकी या विशेष पदों के लिए स्किल टेस्ट या एक अलग से लिखित परीक्षा का आयोजन भी किया जा सकता है. अंतिम चयन उम्मीदवार के समग्र प्रदर्शन के आधार पर होगा.

कैसे करें आवेदन
  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल hssc.gov.in पर जाएं.
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं तो ‘New Candidate’ पर क्लिक करके पंजीकरण करें.
  • पंजीकृत उम्मीदवार ‘Registered Candidate’ विकल्प का उपयोग करके लॉगिन करें.
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें.
  • फॉर्म जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट या पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें:-दुनिया के टॉप-5 जंगल वाले देश, जानिए किस नंबर पर है भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *