IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI  के तहत क्लर्क (Customer Service Associate) भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 11,403 क्लर्क पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता

किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार अप्लाई करने के लिए योग्य हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनके पास ग्रेजुएशन के सबूत के तौर पर एक वैलिड मार्कशीट/डिग्री सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए.

एप्लीकेशन फ़ीस

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹850 का भुगतान करना होगा, जबकि SC/ST/PwD/EXSM जैसी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹175 का भुगतान करना होगा।

वेतनमान

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम मूल वेतन ₹24,050 होगा। CSA समय-समय पर लागू होने वाले भाग लेने वाले बैंक के नियमों के अनुसार भत्ते और अन्य सुविधाओं के लिए पात्र होंगे।

ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in. पर जाएं.
  • यहां पर CRP CSA-XVI के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • अब वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • अब सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करें.
  • सारी डिटेल जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन डाउनलोड कर लें.

इसे भी पढ़ें :-आपका बुखार हो सकता है डेंगू, मलेरिया या टाइफाइड, ऐसे करें पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *