NEET 2025 Result: नीट यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज नीट यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के लिए कुल 2276069 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2209318 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और 1236531 ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। इसमें राजस्थान के महेश कुमार ने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है, जबकि दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया रहे।
NEET UG 2025 Result: टॉप 10 टॉपर्स
टॉपर का नाम | रैंक | राज्य |
---|---|---|
महेश कुमार | रैंक 1 | राजस्थान |
उत्कर्ष अवधिया | रैंक 2 | मध्य प्रदेश |
कृष्ण जोशी | रैंक 3 | महाराष्ट्र |
मृणाल किशोर झा | रैंक 4 | दिल्ली |
अविका अग्रवाल | रैंक 5 | दिल्ली |
जेनिल विनोदभाई भयानी | रैंक 6 | गुजरात |
केशव मित्तल | रैंक 7 | पंजाब |
झा भव्य चिराग | रैंक 8 | गुजरात |
हर्ष केदावत | रैंक 9 | दिल्ली |
आरव अग्रवाल | रैंक 10 | महाराष्ट्र |