रेलवे में निकली टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती, एक क्लिक में जान लें पूरी जानकारी

Railway Recruitment 2026: इंडियन रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के 6565 पदों के लिए सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई निर्धारित है.

योग्यता

टेक्नीशियन ग्रेड III के पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) होना जरूरी है. या फिर उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप की हो.

टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या फिर संस्थान से फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इंस्ट्रूमेंटेशन में B.Sc की डिग्री होनी चाहिए या फिर इन सभी सब्जेक्ट्स में से किसी स्ट्रीम में 3 साल की इंजीनियरिंग डिप्लोा या फिर B.E./B.tech की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

उम्र सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के आधार पर ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्र 18 से 33 वर्ष और ग्रेड III के लिए 18 से 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित है. फीस का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद Level-5 के अंतर्गत आएगा, जिसमें शुरुआती वेतन 29,200 रुपये होगा.
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III पद Level-2 के तहत होगा और शुरुआती वेतन 19,900 रुपये रहेगा.

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

इसे भी पढ़ें:-आरक्षण के लिए OBC आयोग के गठन की मंजूरी, सेवानिवृत्त जज करेंगे अध्यक्षता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *