RRB Technician 2026: रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आया है। रेलवे में 6,565 पदों पर भर्ती निकली है, जिनके लिए आवेदन की तिथि 30 जून से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी में ग्रेजुएशन यानी पीजी की डिग्री होनी चाहिए.
उम्र सीमा
उम्र सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के आधार पर ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्र 18 से 33 वर्ष और ग्रेड III के लिए 18 से 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
कहां कितने पदों पर भर्ती?
- मुंबई- 870
- चेन्नई- 785
- गुवाहाटी- 701
- कोलकाता- 576
- मुंबई- 544
- प्रोडक्शन यूनिट, (BLW/CLW/ICF)- 499
- सिंकद्राबाद- 368
- ईस्टन रेलवे कोलकाता- 291
- नार्थ सेंट्रल रेलवे, कोलकाता- 268
- हुबली- 240
- वेस्ट सेंट्रल रेलवे, जबलपुर- 231
- नार्थ वेस्टर्न रेलवे, जयपुर- 199
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हाजीपुर- 186
- नार्थ ईस्टन रेलवे, गोरखपुर- 169
- साउथ ईस्ट रेलवे, बिलासपुर- 90
एग्जाम प्रक्रिया
रेलवे टेक्निशियन पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आवेदन के बाद सफल कैंडिडेट्स के लिए CBT (Computer Based Test) आयोजित किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया होगी. इन सबके बाद फाइनल मेरिट बनेगी.
वेतन
ग्रेड I सिग्नल को लेवल 5 के तहत 29,200 रुपये शुरुआती वेतन मिलेगा, जबकि ग्रेड III को लेवल 2 के तहत 19,900 रुपये शुरुआती वेतन दिया जाएगा
आवेदन शुल्क
सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी (SC), एसटी (ST), महिला और दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार फीस रिफंड का प्रावधान भी लागू रहेगा। फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन कुल तीन चरणों की कड़ी प्रक्रिया के बाद होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) पास करना होगा। सीबीटी में मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन (Medical Test) पास करने के बाद ही फाइनल जॉइनिंग लेटर जारी किया जाएगा।