Haryana: हरियाणा के बहादुरगढ़ में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया. जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई. धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का लिंटर धराशाही हो गया. जिसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. ग्रामिणों के मुताबिक धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी.
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य कर रही हैं. जिसमें 4-5 लोगों को निकाल कर सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती करवाया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-बी स्थित प्लॉट नंबर 2224 में चल रही फैक्ट्री में हादसा हुआ. फैक्ट्री क्लासिक कोल प्राइवेट लिमिटिड के नाम से चल रही थी, जहां कैमिकल और ग्लू बनाने का काम चल रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.