यूपी में 60 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, UPESSC जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

UP Teacher Bhart 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक की सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए योगी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है. यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में 60 हजार पदों पर भर्ती की तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रदेश के युवाओं को इस भर्ती का इंतजार काफी लंबे समय था. जिसको लेकर अब सरकार नए कदम उठा रही है. हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग ने खाली पदों का ब्यौरा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा है.

पिछली रिक्तियों को मिलाकर प्रदेश के विद्यालयों में 60 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं. इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के 48,000 शिक्षकों के पद और नगरीय स्कूलों में 11,508 शिक्षकों के पद भी शामिल हैं. इन पदों को मिलाकर संपूर्ण जानकारी बेसिक शिक्षा द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को ऑफलाइन दी गई है. इसके बाद जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 21 साल की होगी. अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है. वहीं उत्तर प्रदेश के मूल निवासी OBC, SC, ST और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की छूट दी जाएगी.

एग्जाम पैटर्न कैसा होगा?

इस बार भर्ती परीक्षा में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. परीक्षा वस्तुनिष्ठ यानी एमसीक्यू आधारित हो सकती है. उम्मीदवारों को प्रश्नों के चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से सही उत्तर चुनना होगा. परीक्षा की अवधि लगभग दो घंटे रहने की संभावना है. बताया जा रहा है कि परीक्षा सितंबर 2026 तक आयोजित की जा सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि भर्ती अधिसूचना जारी होने के बाद ही होगी.

डिजिटल रिकॉर्ड होगा तैयार

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. ई-अधियाचन पोर्टल के जरिए सभी रिक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे पदों की सही संख्या और उनकी स्थिति स्पष्ट रहेगी. इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना भी कम होगी.

इसे भी पढ़ें:-सुबह स्ट्रेचिंग करना क्यों जरूरी है, जानें इसके फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *