यूपी पीसीएस 2024 का रिजल्ट घोषित, प्रदेश को मिले 932 नए अफसर, नेहा पांचाल बनीं टॉपर

UPPCS 2024 Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. रविवार की देर रात घोषित फाइनल रिजल्ट में नेहा पांचाल ने टॉप किया है, जबकि अनन्या त्रिवेदी दूसरा और अभय प्रताप सिंह को तीसरा स्थान मिला है. पीसीएस 2024 के फाइनल रिजल्ट में लड़कियों को बोलबाला रहा है. टॉप 10 में कुल 6 लड़कियां शामिल है, जबकि पहले और दूसरे नंबर पर बाजी मारने वाली भी लड़कियां हैं.  

अगर टॉप 10 लिस्ट की बात करें तो दिल्ली की नेहा पांचाल ने टॉप किया है. रायबरेली की अनन्या त्रिवेंदी दूसरे स्थान पर और अभय प्रताप सिंह तीसरे नम्बर पर हैं. अनामिका मिश्रा चौथे नंबर पर और नेहा सिंह पांचवे पर और डिप्टी वर्मा छठे स्थान पर सातवे पर पूजा तिवारी और अनुराग तिवारी का आठवां स्थान है.

932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित

यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि कुल 947 रिक्तियों में से 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. बाकी 15 रिक्तियां उपयुक्त उम्मीदवार न मिलने के कारण खाली रह गई हैं. सफल अभ्यर्थियों का चयन एसडीएम, डीएसपी और खंड विकास अधिकारी (BDO) जैसे 24 महत्वपूर्ण पदों के लिए किया गया है. टॉप 10 में 6 महिलाएं और 4 पुरुष हैं. वहीं, टॉप 20 में 13 महिलाएं और 7 पुरुष हैं. यूपीपीसीएस 2024 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

यूपीपीएससी पीसीएस 2024 फाइनल रिजल्ट जारी

यूपीपीसीएस 2024 की चयन प्रक्रिया काफी चैलेंजिंग रही. मुख्य परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी, जिसमें कुल 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. मुख्य परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी 2026 को जारी हुआ, जिसमें 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए योग्य पाया गया. इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 23 मार्च 2026 तक चली. इस दौरान 21 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सके.

चयनित उम्मीदवारों की संख्या
पदचयनित उम्मीदवारों की संख्या
नायाब तहसीलदार258
असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स196
वाणिज्य कर अधिकारी142
खंड विकास अधिकारी72
डिप्टी जेलर60
सब रजिस्ट्रार40
कार्याधिकारी23
कोषाधिकारी/लेखाधिकारी22
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी16
सहायक आयुक्त उद्योग18
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स2
अधीक्षक कारागार (जेल)1

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए स्मार्टफोन, 28 लाख विद्यार्थियों को भेजेंगे 3350 करोड़ की छात्रवृत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *