Yoga for Flexibility: आज की भागदौड़ भरी लाइफ और उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर की लचीलापन कम होने लगती है. हालांकि यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन गतिहीन जीवनशैली, गलत मुद्रा और तनाव जैसे कारक इस लचीलेपन में कमी को और बढ़ा देते हैं. हममें से अधिकांश लोग शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए व्यायाम करते हैं, लेकिन लचीलेपन में सुधार करना भी हमारा लक्ष्य होना चाहिए. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से लचीलेपन में काफी सुधार हो सकता है. बस रोज़ कुछ मिनट का अभ्यास ही काफी है.
लचीलापन बढ़ाने के लिए असरदार योगासन
- कैट/काऊ पोज़: यह एक हल्का और फ्लो में किया जाने वाला योगासन है, जो रीढ़ को वार्म-अप करता है और उसका लचीलापन बढ़ाता है. इससे पीठ का तनाव कम होता है और पोस्चर बेहतर होता है.
- बटरफ्लाई पोज़: लंबे समय तक बैठने से कूल्हों की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं, जिन्हें यह पोज़ खोलने में मदद करता है. इससे हिप्स का लचीलापन बढ़ता है, शरीर की जकड़न कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
- चाइल्ड्स पोज़: यह एक रिलैक्सिंग पोज़ है, जो पीठ और कूल्हों के तनाव को कम करता है. थकान दूर करने और शरीर को आराम देने के लिए यह बेहद असरदार माना जाता है.
- कोबरा पोज़: दिनभर झुककर बैठने से रीढ़ पर पड़ने वाले असर को कम करने में यह पोज़ मदद करता है. यह छाती को खोलता है, रीढ़ की लचीलापन बढ़ाता है और कमर को मजबूत बनाता है.
- सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट: सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट बैठकर किया जाने वाला योग आसान है. इससे पीठ की अकड़न, खासकर बीच वाले हिस्से की जकड़न कम होती है और पोस्चर सुधरता है.
- ब्रिज पोज़: यह पोज़ शरीर को मजबूती देने के साथ-साथ अच्छा स्ट्रेच भी देता है. खासकर हिप्स और लोअर बैक के लिए फायदेमंद है, जिससे लचीलापन बढ़ता है और पीठ को सपोर्ट मिलता है.
इसे भी पढ़ें:-मानव में विद्यमान दैवीय शक्ति का रहस्य, इन 6 संकेतों से होती है इसकी पुष्टि